आंतरिक शुद्धता व आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग तपस्या: मुनि
राजसमंद. वर्द्धमन स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की ओर अक्षय तृतीय पर भव्य पारणा महोत्सव कार्यक्रम में बाहर से आए श्रावक-श्राविकाएं
अक्षय तृतीय पर महोत्सव में हुए 96 तपस्वियों के पारणे, क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा
राजसमंद| श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की ओर से बुधवार को कांकरोली विद्या निकेतन स्कूल में पारणा महोत्सव कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में श्रमण संघीय महामंत्री गुरूदेव सौभाग्य मुनि महाराज के सानिध्य में 96 तपस्वियों का पारणा करवाया गया। अब तक के पारणा महोत्सव में सबसे ज्यादा पारणा इस बार हुए। धर्मसभा में गुरुदेव सौभाग्य मुनि ने कहा कि तपस्या मनुष्य की आंतरिक शुद्धता के साथ-साथ आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग भी प्रशस्त करती है। तपस्या मात्र से मन मस्तिष्क में आने वाले कई प्रकार के विकार दूर होते हैं। वहीं से मनुष्य का आध्यात्म का मार्ग प्रशस्त होता है। आज के व्यस्त जीवन में धर्म के प्रति आस्था को और प्रगाढ़ करने की आवश्यकता है। आने वाले पीढ़ी को जैन धर्म की शिक्षा के लिए गर्मी की छुट्टियों में फतहनगर पावन धाम में लगने वाली कक्षाओं में भेजने की बात कही गई। मेवाड़ प्रवर्तक महाश्रमण गुरूदेव मदन मुनि ने भी अक्षय तृतीय पर पारणा की पौराणिक कथा बताई।
नए भवन की बोलियां लगाई
श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की ओर से शहर में नया भवन आसोटिया गौशाला के पास बनना प्रस्तावित है। इस भवन में बड़े हॉल निर्माण के लिए 71 लाख रुपए कांकरोली के पगारिया परिवार ने घोषणा की। उद्घाटन की बोली भी 25 बाबेल परिवार की ओर से लगाई गई।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी, सांसद हरिओमसिंह राठौड़, डूंगरपुर सेशन न्यायाधीश प्रकाशचंद्र पगारिया, सभापति सुरेश पालीवाल, उपसभापति अर्जुन मेवाड़ा, पार्षद कुशलेंद्र दाधीच, जमनादेवी सिरोया, इंद्रमल, रोशनलाल, श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ अध्यक्ष देवीलाल हींगड़, मंत्री रोशनलाल डांगी, कोषाध्यक्ष कैलाश तलेसरा, किशनलाल परमार, चौथमल सांखला, रोशनलाल, बड़ाला, हुक्मीचंद कोठरी, ओमप्रकाश मांडोत, दिलीप नाबेड़ा, प्रकाशचंद सिंघवी, मनोहरलाल लोढ़ा, बलवंत सिंह हींगड़ आदि मौजूद थे।
धर्म सभा को सम्बोधित सौभाग्य मुनि।
मुनि ने बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं पर जताई चिंता
सौभाग्य मुनि ने वर्तमान में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार को सबसे पहले नशावृत्ति को रोकना होगा। शराब की दुकानें बंद करनी होगी। वर्तमान में मांसाहार व नशे ने युवाओं को पथ भ्रमित कर दिया। सरकार को इस ओर सोचने की आवश्यकता है। इससे कई प्रकार के अपराध जन्म ले रहे है। देश में दुष्कर्म की घटनाएं भी इसी का परिणाम है।
कांकरोली जैन श्रावक संघ को संघ र| की उपाधि
कार्यक्रम के दौरान कांकरोली श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक समाज को गुरूदेव सौभाग्य मुनि ने संघ र| की उपाधि प्रदान करके गौरवान्वित किया। उन्होंने समाज स्तर पर पहली बार उपाधि देकर सम्मानित किया। धर्म सभा के दौरान समाज के छह लोगों को श्रावक सेवा र| सम्मान भी प्रदान किया। कांकरोली निवासी रोशनलाल पगारिया, शांतिलाल हींगड़, दोवड़ निवासी भीमराज कच्छारा, मोलेला निवासी सोहनलाल कोठारी, उदयलाल बोहरा व गंगापुर निवासी सोहनलाल सिंघवी को ये सम्मान मिला।
पारणा महोत्सव कार्यक्रम में तपस्वियों को पारणा करवाते हुए।
अंबालाल मसा की जयंती करेड़ा में मनाने की घोषणा
गुरूदेव सौभाग्य मुनि ने गुरूदेव अंबालाल मसा की जयंती करेड़ा में मनाने की घोषणा की। करेड़ा श्रावक संघ की विनती को स्वीकार करते हुए आगामी जून में जयंती मनाने की घोषणा की गई।
साध्वी को तप गौरव निधि सम्मान
पारणा महोत्सव के तहत साध्वी तप ज्योति विजय प्रभा के लगातार 13 सालों से तपस्या करने पर गुरुदेव सौभाग्य मुनि ने साध्वी को तप गौरव निधि सम्मान देकर अलंकृत किया। सम्मान स्वरूप जैन साहित्य प्रदान किया गया। इसके साथ ही साध्वी रविरश्मि को भी आदर की चादर प्रदान करके सम्मानित किया।