भास्कर न्यूज | देवलिया कलां
समीपवर्ती गांव कुमावतों की खेड़ी में खेत में पिलाई के लिए इंजन चालू करते समय संतुलन बिगड़ने से राजू पुत्र देवी कुमावत की कुएं में गिरने से मौत हो गई।
मृतक के दादा हजारी कुमावत ने बताया कि राजू सुबह करीब 7 बजे खेत की पिलाई करने पास के कुएं पर पानी के इंजन को चालू करने गया था, लेकिन अचानक संतुलन बिगड़ने से कुएं में जा गिरा। ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने शव को चारपाई की मदद से बाहर निकला और पुलिस थाना भिनाय व स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिनाय भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया। ग्रामीण रमेश चंद यादव ने बताया कि राजू उसके परिवार में बूढ़े मां बाप का एक ही सहारा था। परिवार का भरण पोषण राजू ही करता था।