देवलिया कलां| कोटड़ी रोड पर ट्रैक्टर पलट जाने से एक युवक की मौत हो गई है। ट्रैक्टर के पलटने से युवक महेंद्र जाट पिता गोपाल जाट निवासी करांटी की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस थाना भिनाय व प्रशासन को मोबाइल पर सूचना दी। पुलिस थाना भिनाय ने मौका कर शव कब्जे में लिया। पुलिस ने प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शव को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।