गांव की राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थानांतरित होकर आई प्राचार्या कौशल्या यादव का ग्रामीणों ने पदभार ग्रहण करने पर स्वागत किया गया।
जानकारी के अनुसार विद्यालय में नवर्तमान प्राचार्या मंजू शर्मा के स्थान पर एकलसिंगा भिनाय से स्थानांतरित होकर आई प्राचार्या कौशल्या यादव ने सोमवार को शाला में प्राचार्या का पद ग्रहण किया। शाला से स्थानांतरित हुए शिक्षक मनोज गुप्ता व भारती पारचे को भी सोमवार को ही शाला से विदाई देकर कार्यमुक्त किया गया। इस अवसर पर उपप्राचार्य जगदीश मोटिस, व्याख्याता हेमराज मेघवंशी, महेश चंद कच्छावा, लिपिक विजय लाल, फरीद मोहम्मद, गोपाल कृष्ण व शाला की छात्राएं उपस्थित थी।
झड़वासा. राजकीय स्कूल में नवागत प्राचार्या का स्वागत करते ग्रामीण।