पेंशनर्स महासंघ का धरना प्रदर्शन कल
पेंशनर्स महासंघ का धरना प्रदर्शन कल
भिंड | सेवानिवृत अधिकारी- कर्मचारी पेंशनर्स महासंघ की जिला इकाई द्वारा पेंशन विसंगति दूर किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर 16 अप्रैल को कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह जानकारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बीके त्रिपाठी ने दी।