पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाहन की टक्कर से हुई थी युवक की मौत

वाहन की टक्कर से हुई थी युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नदीगांव रोड के पास मिला था पुलिस को युवक का शव

भास्कर संवाददाता | भिंड

रावतपुरा थाना क्षेत्र के नदीगांव रोड पर वाहन की टक्कर से हुई सिंहुड़ा निवासी प्रकाशचंत्र पुत्र दुमने जाटव की मौत हुई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यहां बता दें कि प्रकाशचंद्र जाटव की आठ नवंबर की शाम नदीगांव रोड पर खजरी मोड के पास लाश मिली थी। इस मामले में शनिवार दोपहर रावतपुरा पुलिस ने उक्त मामले में जांच के बाद सवारी वाहन क्रमांक एमपी 07 सीए 2305 के चालक प्रमोद पुत्र मुलू शर्मा निवासी भगुआपुरा पर केस दर्ज किय है।

इधर... कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
इस्माइलपुरा निवासी अतर सिंह (44) ने बताया कि वह शुक्रवार शनिवार की रात एक बजे बाइक से हाईवे पर गुजर रहे थे। तभी कार क्रमांक यूपी 80 एवाई 1861 के चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।

खबरें और भी हैं...