ट्रोला ने खंबे में मारी टक्कर 300 घरों की बिजली गुल
मेहगांव कस्बे में पंचायत आफिस के सामने बिजली के खंबे में एक ट्रोला के चालक ने टक्कर मार दी। इससे खंबा टूट गया। इस स्थिति में करीब 300 घरों में बिजली की सप्लाई बंद हो गई। इससे लोग परेशान हुए। इस मामले में पुलिस ने बिजली कंपनी के डीई की फरियाद पर उक्त चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बिजली कंपनी के डीई महेंद्र (57) पुत्र श्यामलाल शर्मा ने मेहगांव पुलिस को बताया कि कस्बे के पंचायत आफिस के सामने खड़े बिजली के खंबे में ट्रक क्रमांक एमपी 07 एचएस 7496 के चालक ने टक्कर मारकर तोड़ दिया, जिससे विभाग को करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हो गया। पुलिस ने उक्त ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।