पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फसल में आग दमकल लेट हुई तो फूटा लोगों का गुस्सा

फसल में आग दमकल लेट हुई तो फूटा लोगों का गुस्सा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फूप | कस्बे में रेलवे स्टेशन के पास ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से तीन बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खेत में लगी आग को करीब 200 से अिधक ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर ट्यूबवेल से लेजम और बाल्टियों में पानी भरकर पाया। लेकिन तब तक 80 फीसदी फसल जलकर राख हो चुकी थी। इसके आधा घंटे बाद मौके पर पहुंची दमकल को देखकर गुस्साए लोगों ने दमकल लेट पहुंचने पर दमकल कर्मचारियों को खरीखोटी सुनाई साथ ही दमकल को मौके से खदेड़ दिया। यहां बता दें कि आग लगने की सूचना खेत मालिक मुकेश शर्मा ने फोन पर नप को समय रहते दे दी थी।

गुस्साए ग्रामीणों ने दमकल कर्मचारियों को खदेड़ दिया
फूप रेलवे स्टेशन के पास की घटना, तीन बीघा

में खड़ी गेहूं की फसल 80 फीसदी जली
200 लोगों ने बुझाई आग
फूप के वार्ड एक स्थित अंधापुरा में रहने वाले मुकेश शर्मा के खेत में शनिवार दोपहर बारह बजे अचानक गेहूं की फसल में आग लगने से जलने लगी। लोगों ने इसकी सूचना खेत मालिक को दी। इसके साथ ही 200 ट्यूबवेल से पानी लाकर जब तक आग पर काबू पाया तब तक फसल 80 फीसदी जलकर खाक हो गई। अशोक ने बताया इस घटना में करीब 60 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं इस घटना के बाद किसानों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। लोगों कहना था कि अगर दमकल समय पर आग बुझाने पहुंच जाती तो फसल बचाई जा सकती थी।

नुकसान का मिलेगा मुआवजा
आगजनी में किसान का जो भी नुकसान हुआ है, उसका पंचनामा तैयार किया जाएगा। हमने तहसीलदार को जायजा लेने मौके पर भेजा है। संतोष तिवारी, एसडीएम, भिंड

खबरें और भी हैं...