पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गरीब परिवारों का होगा 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा

गरीब परिवारों का होगा 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयुष्मान भारत योजना के तहत अब प्रत्येक गरीब परिवारों को पांच लाख रुपए तक का बीमा किया जाएगा। इसे प्रतिवर्ष सुरक्षा कवच के नाम से प्रदान किया जाएगा। इसके तहत वीमित परिवार को बीमार होने पर चिंहित अस्पतालों में चिंहित बीमारियों का इलाज कराने की सुविधा मिलेगी। इस अभिनव योजना के क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयुष्मान भारत योजना में 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार देगी। इस योजना में मध्यप्रदेश के 58 लाख परिवार लाभान्वित होने की उम्मीद की जा रही है। इस योजना का लाभ दिलाने के लिए कर्मचारी सर्वे करेंगे फिर इसे ऑनलाइन अपडेट किया जाएगा। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिलाना शुरू कर दिया है।

आयुष्मान भारत योजना के लिए कर्मचारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, शुरू होगा सर्वे
एक से सात मई तक चलेगा सर्वे, 15 मई तक होगा वेरीफिकेशन
15 अगस्त 2018 से आयुष्मान भारत योजना शुरू होने जा रही है। इस योजना में हितग्राहियों का निर्धारण वर्ष 2011 की जनगणना से किया जाएगा। इसके लिए सामाजिक, आर्थिक, जातीय आधार की श्रेणियां होंगी। इसके योजना के तहत जितने परिवार पात्र होंगे उन्हें लाभ दिलाया जाएगा। योजना के तहत सर्वे की प्रक्रिया 1 से 7 मई तक चलेगी। 15 मई तक इनका वेरीफिकेशन किया जाएगा। इस कार्य को आशा कार्यकर्ता करेंगी। जरूरत होने पर एएनएम, एनपीएस व एमपीडब्ल्यू से सहयोग लिया जा सकेगा। सत्यापन कार्य ग्राम पंचायत सचिव द्वारा किया जाएगा। ऑनलाइन पंजीयन रोजगार सहायक के अलावा आउटसोर्स से भी कराया जा सकेगा। प्रारंभिक प्रक्रिया में आशा कार्यकर्ता को फार्म डाउनलोड करना होंगे। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1800-212-4684 पर सबमिट करना होगा। इसके बाद एक्टिवेट कोड भी प्रिंटआउट पर आ जाएगा।

30 अप्रैल को मनाया जाएगा आयुष्मान भारत दिवस
ग्राम पंचायत स्तर पर 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस मनाया जाएगा। इसमें परिवारों की सूची का वाचन किया जाएगा। इस कार्य को जिला पंचायत से संबद्ध का अमला करेगा। इसके पश्चात किसी प्रकार की आपत्ति होने पर लोग आशा कार्यकर्ता और पंचायत सचिव से मिलकर समस्या का समाधान करा सकेंगे।

योजना के क्रियान्वयन पर काम शुरू
आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन के लिए रूपरेखा तय कर ली गई है। संबंधितों को इस बारे प्रशिक्षित किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभी कौन- कौन सी बीमारियांे में बीमा योजना का लाभ मिलेगा। इसकी जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही जानकारी प्राप्त होगी जन सामान्य को अवगत कराया जाएगा। डाॅ. जेपीएस कुशवाह, सीएमएचओ भिंड

खबरें और भी हैं...