पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर की अटेर रोड पर हैंडपंप खराब, नहीं कराया जा रहा सही

शहर की अटेर रोड पर हैंडपंप खराब, नहीं कराया जा रहा सही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के अटेर रोड स्थिति अशोक नगर में लगा हैंडपंप पिछले एक साल से खराब पड़ा है। मोहल्ले के लोगों ने हैंडपंप मरम्मत को लेकर नगर पालिका अधिकारियों को अवगत कराया है, लेकिन अधिकारियों ने मेंटेनेंस कार्य नहीं कराया है। हैंडपंप खराब होने से मोहल्ले में पानी का संकट गहराने लगा है। गर्मियों में प्यास बुझाने के लिए लोगों को निजी कनेक्शन लेने पड़ रहे हैं। जबकि मोहल्ले में पेयजल योजना से लोगों को कभी कभार पानी नसीब हो रहा है। स्थिति यह है कि मोहल्ले वासियों को हर महीने तीन सौ रुपए तक प्राइवेट कनेक्शन के देने पड़ते हैं, जबकि ज्यादातर लोग कैन से प्यास बुझा रहे हैं।

खराब हैंडपंप जिसे नहीं कराया जा रहा सही।

खबरें और भी हैं...