पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रात में टार्च जलाई तो किशोर को मिलकर पीटा

रात में टार्च जलाई तो किशोर को मिलकर पीटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रात में टार्च जलाई तो किशोर को मिलकर पीटा

भास्कर संवाददाता | भिंड

दबोह थाना क्षेत्र के ग्राम परीक्षा में चार लोगों ने एक किशोर को मात्र इस बात पर पीट दिया क्योंकि उसने रात के अंधेरे में रोशनी के लिए टार्च जला दी। घटना मंगलवार की रात सवा नौ बजे की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। परीक्षा निवासी विशाल (17) पुत्र मुरारीलाल पचौरी ने बताया कि मंगलवार की रात सवा नौ बजे अंधेरे में अपने घर के सामने टार्च जलाई। इस पर गांव के सिल्लू, सुरेश, प्रमोद और नीलेश ने उनके साथ मारपीट कर दी। बल्कि जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...