कट्टा- कारतूस लेकर घूम रहा युवक पकड़ा
कट्टा- कारतूस लेकर घूम रहा युवक पकड़ा
भास्कर संवाददाता | भिंड
मिहोना थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी इलाके में वारदात की नियत से कट्टा और कारतूस लेकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। यह कार्रवाई मंगलवार की रात साढ़े 10 बजे की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया है। मिहोना थाना प्रभारी राघवेंद्र तोमर ने पुलिस को बताया कि जरिए मुखबिर सूचना मिली थी कि एक युवक गल्ला मंडी में रात के समय वारदात की नियत से घूम रहा है। इस पर चैकिंग के दौरान तेज पुत्र मोहर सिंह यादव निवासी अंतियन का पुरा को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।