पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री आर्य आज गोहद में

सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री आर्य आज गोहद में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री आर्य आज गोहद में

भिंड |
नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लालसिंह आर्य जिले के दो दिवसीय प्रवास पर 17 मई को गोहद आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री लालसिंह आर्य 17 मई सुबह 8 बजे ग्वालियर से कार द्वारा प्रस्थान कर सुबह 9 बजे गोहद आएंगे एवं जनसामान्य से भेंट करेंगे तथा अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। राज्यमंत्री लाल सिंह आर्य सुबह 10 बजे गुरियाची में सामुदायिक भवन का उद्घाटन, सीसी रोड का शिलान्यास, मुक्तिधाम एवं खेल मैदान का लोकार्पण करेंगे। इसी प्रकार दोपहर 2 बजे किटैहना में आंगनबाड़ी भवन एवं मुक्तिधाम का उद्घाटन करने के बाद रात विश्राम गोहद में ही करेंगे। वहीं 18 मई सुबह 8 बजे गोहद से कार द्वारा प्रस्थान कर सुबह 8.30 बजे खितौली में नलजल योजना का उद्घाटन एवं शहीद गेट का भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात प्रातः9.30 बजे धमसा पंचायत में आंगनबाड़ी केन्द्र का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 2 बजे टचटोन स्कूल गोहद पर महिला मोर्चा की बैठक में भाग लेंगे। इसके पश्चात सायं 5 बजे ग्राम सुहांस पहुंचेंगे एवं जन सामान्य से भेंट के बाद स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

खबरें और भी हैं...