महावीर चौक में चालू नहीं हुआ बोर
महावीर चौक में चालू नहीं हुआ बोर
भिंड | शहर के महावीर चौक में नगर पालिका द्वारा स्थानीय लोगों को पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तीन महीने पहले स्कीम कराया गया था। लेकिन नपा अधिकारियों की अनदेखी के चलते बोर को अभी तक चालू नहीं किया गया है। वहीं स्थानीय लोग ने स्कीम बोर को चालू करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि महावीर चोक में पानी सप्लाई के लिए बोर किया गया था। लेकिन यह चालू नहीं होने से स्थानीय लोगों को रोजाना पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। नपा अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इसको चालू करा देना चाहिए।