पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी रास्ते पर कब्जा कर आवागमन को रोका

सरकारी रास्ते पर कब्जा कर आवागमन को रोका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी रास्ते पर कब्जा कर आवागमन को रोका

भिंड |
अटेर क्षेत्र के कोरी समाज के लोगों ने कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर इलैया राजा टी को ज्ञापन देकर गांव के सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जे को हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने ज्ञापन के दौरान बताया कि गांव के कुछ दबंग लोगों ने सरकारी रास्ते पर चबूतरे बनाकर अवैध कब्जा कर रखा है। जिससे रास्ता सिकुड़कर छोटा रह गया है। स्थिति यह है कि रास्ते से वाहन तक नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं लोगों को पैदल निकलने तक में परेशानी हो रही है। ऐसी स्थिति में कई बार तो गांव के लोगों की दबंगों से झगड़े तक हो गए हैं। इस मामले को लेकर हमारे द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत भी की गई थी। उस दौरान पटवारी ने फर्जी पंचनामा बनाकर हमारी शिकायत को कमजोर बनाने की कोशिश की थी। वहीं कार्रवाई नहीं होने से दबंग लोगाें के हौंसले बुलंद हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं...