दुकानदारों ने रोड पर रखा सामान
भिंड | शहर के इटावा रोड पर लोहे का कारोबार करने वाले दुकानदारों ने सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा है। इस कारण से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने नगर पालिका अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई दफा शिकायत की है। लेकिन उसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों का कहना है कि रोड पर लाेहे का समान रखा होने से सड़क की चौड़ाई कम रह जाती है। इस वजह से इस रोड पर भारी वाहनों का निकलना मुश्किल होता है। नपा अधिकारियों को इस आेर ध्यान देना चाहिए।