सड़कों पर रैंप बनाकर किया अतिक्रमण
भिंड | शहर की अधिकांश कॉलोनियों में स्थानीय लोगों ने सड़क पर रैंप, छज्जे और शौचालय बनाकर अतिक्रमण कर रखा है। कई जगह तो रोड पर लोगों ने टीनशेड भी लगा रखे हैं। ऐसे में वाहन चालकों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती है और उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि कई मोहल्लों में 40 फीट की सड़कें अवैध कब्जे के कारण सिकुड़कर 15 से 20 फीट की रह गई हैं। बावजूद इसके नगर पालिका समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रही। लोगों का कहना है कि नपा को इस संबंध में कार्रवाई करनी चाहिए।