पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांव में हो रही बिजली चोरी, अफसर नहीं कर रहे कार्रवाई

गांव में हो रही बिजली चोरी, अफसर नहीं कर रहे कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के विरधपुरा गांव के ग्रामीण लोगों ने बुधवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर इलैया राजा टी को ज्ञापन देकर गांव में हो रही बिजली चोरी राेकने और कार्रवारई करने की मांग की। इस माैके पर 50 से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने ज्ञापन के दौरान बताया कि हमारे गांव में बिजली सप्लाई के लिए बिजली कंपनी ने ट्रांसफार्मर रखा था। लेकिन कंपनी ने सप्लाई के लिए केबल नहीं बिछाई थी। इस कारण से गांव के कुछ लोगों ने डायरेक्ट ट्रांसफार्मर पर तार डाल लिए हैं। उनके द्वारा बिजली चोरी की जा रही है। इससे शासन को हर महीने हजारों रुपए राजस्व का नुकसान हो रहा है। इस मामलों को लेकर हमारे द्वारा पहले भी बिजली कंपनी के आलाधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन उसके बाद भी कंपनी के अधिकारियों के द्वारा कार्रवाई नहीं की गई है।

अनदेखी

विरधपुरा गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को कलेक्टोरेट में कलेक्टर इलैया राजा टी को ज्ञापन दिया

समय पर नहीं पहुंचता बिल

राष्ट्रीय संयोजक कुशवाह ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं को समय पर बिल नहीं मिलने की का कारण मीटर रीडरों की मनमानी कहा जा सकता है। शहर में ज्यादातर उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्हें स्वयं बिजली कंपनी में घंटों लाइन में खड़े होकर बिल निकलवाना पड़ता है जिसके बाद वह कंपनी में बिल जमा करते हैं कुछ उपभोक्ताओं को बिल समय पर नहीं मिलने पर पैनल्टी भी चुकानी पड़ती है मीटर रीडरों की मनमानी से उपभोक्ताओं को खासी उठानी पड़ रही है।

मीटर रीडिंग से नहीं दिया जा रहा बिल

भारत नवनिर्माण मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक मनोज सिंह कुशवाह ने बुधवार को कलेक्टर से शिकायत करते हुए बताया कि बिजली कंपनी द्वारा जिलेभर के बिजली उपभोक्ताओं को मीटर रीडिंग से बिजली नहीं दिया जा रहा है। स्थिति यह है कि उपभोक्ताओं को हर महीने एवरेज बिजली थमाया जा रहा है। पिछले कुछ महीनों से बिजली कंपनी के दफ्तर में रोजाना सैकड़ों उपभोक्ता अपना बिल अधिक आने की शिकायत लेकर पहुंचे हैं। कंपनी के अधिकारी भी दिन में 4 से 5 घंटे बैठकर उपभोक्ताओं के बिलों में सुधार कर रहे हैं। बिल सुधरवाने के लिए पहुंचे लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि कंपनी ऐसे बिल क्यों दे रही है, जिन्हें सुधरवाना पड़े। यदि पहली बार में ही सही बिल दिया जाए तो न तो उन्हें सुधरवाने के लिए घंटों मशक्कत करना पड़ेगी और न ही बिजली के बिल बकाया रहेंगे।

कनेक्शन देने के लिए कहा था

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली कंपनी द्वारा गांव में ट्रांसफार्मर रखे जाने के समय हर उपभोक्ताओं को वैध कनेक्शन देने की बात कही गई थी। लेकिन अभी तक कनेक्शन देने के लिए केबल तक नहीं बिछाई गई है। वहीं हम लोगों को बिजली के लिए दो किलोमीटर दूर लगे ट्रांसफार्मर से तार डालकर कनेक्शन लेना पड़ा है। लेकिन जो अवैध है। हमारी समस्या पर कंपनी के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। हमारी मांग है कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ गांव में जल्द केबल बिछाई जाए। इस मौके पर मनेाज शर्मा, रेखादेवी, पुनीता, शीलादेवी, राजेश शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, आरती देवी, हरीशंकर, विनोद शर्मा, अमृतलाल, शिवदत्त दीक्षित आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...