तीन अपराधियों को किया बाउंड ओवर
भिंड | कलेक्टर इलैया राजा टी ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे के प्रतिवेदन पर बुधवार को अधीन अनावेदक बलवीर सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह यादव निवासी गोरम थाना भारौली, पंकज उर्फ मिर्ची पुत्र जयनारायण शर्मा निवासी बड़ा बाजार थाना गोहद एवं शिवसिंह पुत्र प्रीतम बरेठा निवासी डगर थाना बरासों को बाउंड ओवर कर 6 माह की कालावधि के लिए प्रतिपूर्ति सहित 25-25 हजार रुपए का बंधपत्र निष्पादित करने सहित बाउंड ओवर की कार्रवाई की गई है।