गठन... जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी गठित
भिंड | नगरीय निकायों,पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में जिला स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी का गठन कर दिया गया है। गठित की गई जिला स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी का अध्यक्ष कलेक्टर को बनाया गया है। सदस्य के रूप में पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर, उप निर्वाचन अधिकारी, जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं पुलिस, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिव को नियुक्त किया गया है। जिले की नगरीय निकाय,जनपद स्तर पर समिति का अध्यक्ष संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को बनाया गया है।