बैठक.. भाजपा किसान मोर्चा की बैठक आज
भिंड | भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी की बैठक 17 मई को भाजपा कार्यालय चंबल कालोनी में आयोजित होगी। यह जानकारी जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह कुशवाह उर्फ टंटी ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, जिला पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। साथ ही बैठक में भविष्य के लिए नई कार्य योजना तैयार की जाएगी। साथ ही पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा करते हुए उनकी राय लेंगे।