विवादास्पद जगह में कर रहे मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
भिंड | शहर के पुराना रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सरकारी जमीन को हड़पने के लिए बनाए गए ट्रस्ट पर विवाद चल रहा है। बावजूद कथित ट्रस्टी द्वारा यहां मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई जा रही है। दुकानदार उक्त मामले को लेकर एडीजे कोर्ट गए। जहां से स्टे मिलने के बाद भी कथित ट्रस्टी सुमेर चंद्र अग्रवाल पुत्र मायाचंद्र अग्रवाल निवासी परेड चौराहा वहां अन्य निर्माण कार्य और भंडारे आदि की तैयारी कर रहा है। इस मामले की शिकायत दुकानदारों ने शहर कोतवाली पुलिस से भी की है। पुराना रेलवे स्टेशन के सामने के दुकानदार संतोष शर्मा, राजेश चौहान, दीप सिंह तोमर, प्रमोद सिंह तोमर, सुरेंद्र गुप्ता, धीरज सिंह, विजय कुमार जैन, राजू जैन, कांतिलाल जैन आदि का कहना है कि गुलाबचंद्र, मायाचंद्र अग्रवाल के कथित प्रबंध न्यासी सुमेर चंद्र अग्रवाल पुत्र मायाचंद्र अग्रवाल के बीच विवाद चल रहा है। सुमेर चंद्र ने उक्त बेशकीमती जमीन को हड़पने के लिए पहले फर्जी ट्रस्ट बनाया।