छह लोगों ने किया ब्लड डोनेट
भिंड | संजीवनी रक्तदान संगठन के कार्यकर्ता गुरुदास सोढ़ी, दीपक जैन, शैलू जैन, राकेश जैन, मनीष ओझा,चंद्रभान राठौर ने जरूरतमंद मरीजों के लिए शुक्रवार को रक्तदान किया। ब्लड डोनेट करने के बाद इन लोगों ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। लेकिन लोगों में अभी इस प्रकार की भ्रांति फैली हुई है। इसको दूर करने के लिए हम लोग इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं।