पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संग्रहालय में लगी महाकाल श्रृंगार प्रदर्शनी, 70 रूप में दिखे शिव

संग्रहालय में लगी महाकाल श्रृंगार प्रदर्शनी, 70 रूप में दिखे शिव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्व पुरातत्व दिवस के अवसर पर शुक्रवार को किला परिसर में स्थित संग्रहालय में महाकाल श्रृंगार की 80 छाया चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। यह प्रदर्शनी सात दिन तक चलेगी, इस प्रदर्शनी में महाकाल के श्रृंगार अलग अलग 70 रूप में लोगों को देखने को मिलेंगे।

गौरतलब है कि किला परिसर के म्यूजियम में विश्व विरासत दिवस के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में उज्जैन के महाकाल के श्रृंगार की थीम को रखा गया है। प्रदर्शनी में भगवान महाकाल के 80 छाया चित्र को डिसप्ले किया गया है। इस प्रदर्शनी को शहर के कला और धर्म प्रेमी 24 मई तक देख सकेंगे। इस प्रदर्शनी को लगाने का उद्देश्य शहरवासियों को देश की धरोहर से रूबरू कराने के साथ साथ उन लोगों के लिए भी है जो लोग उज्जैन नहीं जा पाते है वह यहां आकर छाया चित्र के दर्शन कर सकते हैं। इस तरह की प्रदर्शनी किला परिसर के म्यूजियम में पहली बार लगाई गई है। वहीं पहले दिन शुक्रवार को इस प्रदर्शनी को देखने के लिए आए सैलानियों ने महाकाल की प्रदर्शनी को अच्छी बताया है। साथ ही महाकाल छायाचित्र के दर्शन कर काफी खुशी महसूस की।

प्रदर्शनी

नगर पालिका अध्यक्ष कलावती मिहोलिया ने किया श्रृंगार प्रदर्शनी का शुभारंभ

नपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

विश्व विरासत दिवस के अवसर पर संग्रहालय में शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे नगर पालिका अध्यक्ष कलावती मिहोलिया ने फीता काटकर महाकाल श्रृंगार की फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस मौके पर नपाध्यक्ष मिहोलिया ने कहा कि शहर के लोगों को इस प्रदर्शनी को अवश्य देखना चाहिए। क्योंकि इस प्रदर्शनी के माध्यम से लोग महाकाल के दर्शन कई रूप में कर सकते हैं। वहीं प्रदर्शनी देखने के लिए आई महिमा चौहान ने कहा कि शहर में महाकाल के दर्शन होना बड़ी बात है। वहीं महाकाल के चित्रों की प्रदर्शनी देख बहुत अच्छा लगा।

अप्रैल में लग चुकी है कला प्रदर्शनी

जिला पुरातत्व अधिकारी वीरेंद्र पांडे ने बताया कि महाकाल श्रृंगार की फोटो प्रदर्शनी से पहले अप्रैल महीने में यहां पर कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। जिसमें पुरातत्व विभाग की ओर से संग्रहालय में 63 फोटो पेटिंग लगाई गई थी। फोटो पेटिंग अमेरिका, इंग्लैंड, श्रीलंका, आइसलैंड सहित अन्य देशों के संग्रहालय में रखी प्रतिमाओं की थी। इसके अलावा ग्वालियर, बिहार, मुंबई, नई दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, चेन्नई, राजस्थान, तमिलनाडु के म्युजियम में रखी पत्थर की प्रतिमाओं की फोटो पेटिंग भी लगाई गई थी। जो फोटो हड़प्पा काल से लेकर 18वीं तक बनाई गई प्रतिमाओं की थी। आगे बताते हुए उन्होंने बताया कि जिला पुरातत्व विभाग की ओर से जल्द संग्रहालय में देशभर की पुरानी हवेलियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके लिए विभाग द्वारा तैयारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...