भिंड | जिले के धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम का पहुंच मार्ग काफी बदहाल स्थिति में है। यहां से निकलने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी हो रही है। मार्ग पर कई स्थानों पर दो से तीन फीट के गहरे गड्ढे हो गए हैं। यहां से निकलने वाले वाहन कई बार इन गड्ढों में फंस जाते हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि दंदरौआ धाम पर कई नेता और अधिकारी दर्शन के लिए आते हैं। लेकिन उसके बाद भी रोड का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। साथ ही मंदिर के महंत रामदास महाराज ने भी अधिकारियों से रोड निर्माण के लिए कहा है। लेकिन उसके बाद भी सड़क नहीं बन रही है।