पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोगों ने फफूंद वाला चावल लेने से मना किया तो सहायक बोले गाय भैंसों को खिला देना

लोगों ने फफूंद वाला चावल लेने से मना किया तो सहायक बोले- गाय-भैंसों को खिला देना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ापुरा में पीडीएस की दुकान से घटिया चावल लेते लोग।

10 क्विंटल चावल खराब

गांव में उचित मूल्य की दुकान में रखा 10 क्विंटल चावल पूरी तरह से खराब हो चुका है। जिस दुकान में चावल रखा था, उसकी छत से बारिश के दिनों में चावल की बोरियों में लगातार पानी जाने से वह खाने योग्य नहीं रहा है। पानी की वजह से अच्छी क्वालिटी के चावल में घुन के साथ फफूंद भी लग चुकी है। जिससे न केवल लोगों को घटिया राशन का वितरण किया जा रहा है, बल्कि सरकार की योजनाओं को भी सेंध लगाई जा रही है। गांव के राकेश सिंह ने बताया जब वह चावल लेने पहुंचे तो बोरियों के अंदर से बदबू आ रही थी। लेकिन कंट्रोल पर दूसरा चावल नहीं होने के कारण लोगों को मजबूरी में लेना पड़ा।

दुकान संचालक बरत रहे अनियमितता

ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित पीडीएस की दुकानों पर राशन वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। बड़ा गांव में लोगों को राशन वितरण की सूचना दी गई तो सुबह से लोगों की भीड़ लग गई। लेकिन कार्ड धारियों को कार्ड पर केवल घटिया चावल और गेहूं प्रदान किए गए। जबकि ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें केरोसिन और चीनी का वितरण नहीं किया गया है। बता दें कि ग्रामीणों के अनुसार उन्हें पीडीएस की दुकान से हर महीने राशन का वितरण किया जाता है, लेकिन उसमें पूरा राशन नहीं दिया जाता है। दो रुपए किलो चावल और एक रुपए किलो में मिलने वाले गेहूं के अलावा अन्य खाद्यान्न का बंटवारा नहींं किया जाता है।

जांच करके कार्रवाई करेंगे

लोगों को घटिया चावल वितरित किए गए हैं तो इसकी हम जांच कराएंगे। जांच उपरांत संबंधित के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। -डाॅ इलैया राजा टी, कलेक्टर, भिंड

सेल्समैन का अभद्र व्यवहार

भास्कर संवाददाता ने पीडीएस की दुकान पर हो रही अनियमितता को लेकर सेल्समैन देवशरण सिंह से बात की तो उन्होंने अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए कहा चावल की बोरियां बारिश में भीग गई हैं तो हम क्या करें। जिस पर उनसे कहा गया कि इस चावल को आप लोगों को बांट रहे हैं, क्या आप इस चावल को खाएंगे। तो सेल्समैन ने कहा कि इतना घटिया चावल कोई व्यक्ति कैसे खा सकता है। हम अपने मवेशियों के लिए लेकर आए हैं और हमने लोगों से भी बोला है कि यह चावल अपनी गाय को खिला देना। सेल्समैन से कहा कि आप इस दुकान को बदलवाते क्यों नहीं हैं, जिस पर उन्होंने कहा कि कई बार बोल चुके हैं, कोई नहीं सुनता है।

घटिया चावल दे दिए

दुकान सहायक ने हमें राशन पर छह किलो चावल तौल दिए। चावल घटिया और पूरी तरह से खराब थे। मना करने पर कहा कि यही है, लेना है तो लो, नही तो घर जाओ। -विकास सिंह भदौरिया, स्थानीय रहवासी, बड़ापुरा

गेहूं नहीं दिए

हमने कहा कि चावल के बदले में गेहूं दे दो, लेकिन दुकान सहायक ने बदले में गेहूं नहीं दिए। मजबूरी में चावल लेने पड़े। -सोनू सिंह, स्थानीय निवासी, बड़ापुरा

बारिश में भीग गए चावल

बारिश होने की वजह से दुकान के अंदर पानी भर गया था। जिसकी वजह से चावल की बोरियां भीग गई हैं। -अजय शर्मा, सचिव, ग्राम पंचायत बड़ापुरा

खबरें और भी हैं...