पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेल्डिंग मटेरियल डालकर रास्ता किया बंद, आवागमन बाधित

वेल्डिंग मटेरियल डालकर रास्ता किया बंद, आवागमन बाधित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लहार के वार्ड 1 में वेल्डिंग दुकानदार बीच रोड पर कर रहे कारोबार

भास्कर संवाददाता | लहार

लहार कस्बे के वार्ड एक स्थित गली में वेल्डिंग मटेरियल की दुकान का सामान बीच रास्ते में डालकर अतिक्रमण किया जा रहा है। दुकान का सामान दस फीट चौड़ी रोड पर डालकर आवागमन के लिए लोगों का रास्ता बाधित किया जा रहा है। जिससे लोगों काे न केवल आवाजाही में परेशानी हो रही है, बल्कि यहां से होकर निकलने वाले लोग जब इसका विरोध करते हैं तो दुकानदार द्वारा धौंस दी जाती है। इतना ही नहीं वेल्डिंग मटेरियल दुकानदार गेट व लोहे की वस्तुओं पर वेल्डिंग करते है तो आसपास के लोगों को परेशानी होती है। समस्या को लेकर लोगों ने नगर परिषद अधिकारियों को अवगत कराया है, मगर अभी तक गली से अतिक्रमण नहीं हटाया गया है।

रोड पर डाला वेल्डिंग मटेरियल: भिंड-भांडेर रोड के पास स्थिति गली से होकर कई मोहल्ले के लोगों का आवागमन रहता है। जिन्हें मार्ग से होकर निकलने में परेशानी हो रही है। दुकानदार द्वारा बीच रोड पर लोहे के गेट, चौखट व खिड़कियां रखकर दस फीट चौड़ी रोड को संकरा कर दिया है। इस स्थिति में रोड से होकर निकलने वाले वाहन रास्ता बदलकर निकलने को मजबूर हैं। गली से होकर केवल दुपहिया वाहन ही गुजर पा रहे हैं, ऐसे में अगर चार पहिया वाहन गली से होकर निकाला जाता है तो उसे मुख्य रोड पर ही खड़ा करना होता है। क्योंकि गली में पसरे अतिक्रमण के कारण आवागमन के लिए लोगों को रास्ता तक नसीब नहीं हो रहा है। जिसकी ओर प्रशासन का भी ध्यान नहीं है।

घर तक कठिनाई भरा सफर

बाजार से घर तक वाहन निकालने में अधिक परेशानी हो रही है। क्योंकि गली में दुकानदार द्वारा रास्ता पूरी तरह से अतिक्रमण कर घेर लिया जाता है। -अमित त्रिपाठी, स्थानीय निवासी, लहार

हम जांच कराएंगे

गली में अगर अतिक्रमण कर लोगों को परेशान किया जा रहा है तो हम जांच कराएंगे। दुकान के सामने रखा सामान हटाने के लिए कर्मचारियों को भेजेंगे। -केएन तिवारी, सीएमओ, लहार

खबरें और भी हैं...