पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीवर के घटिया निर्माण की हर 7 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

सीवर के घटिया निर्माण की हर 7 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में इन दिनों सीवर लाइन बिछाए जाने का कार्य चल रहा है, इसमें गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किए जाने के साथ साथ ही खोदी गई सड़कों को ठीक नहीं किया जा रहा है। इस प्रकार की शिकायतें मिलने के बाद कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी ने एक कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी उक्त निर्माण कार्य की मॉनीटरिंग करेंगी। साथ ही हर सात दिन में कलेक्टर को रिपोर्ट देगी। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिए हैं।

सीवर लाइन के निर्माण कार्य में गुणवत्ताहीन सामग्री के प्रयोग को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद कलेक्टर ने उठाया कदम

गौरी सरोवर किनारे सड़क पर भरे पानी को लेकर ठेकेदार को किया तलब

गौरी किनारे महाकालेश्वर मंदिर के सामने भरे सरोवर के पानी को लेकर कलेक्टर ने मंगलवार को सीएमओ जेएन पारा को लताड़ लगाई। साथ ही उन्होंने गौरी आउटलेट का नाला निर्माण कर रहे ठेकेदार को तलब किया है। कलेक्टर का कहना है कि जब वे दो बार ठेकेदार से गौरी आउटलेट का पानी निकालने के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने के लिए निर्देश दे चुके हैं।

मॉनीटरिंग कमेटी हर सात दिन में देगी रिपोर्ट

कलेक्टर द्वारा गठित की गई कमेटी में भिंड एसडीएम संतोष तिवारी, पीओ डूडा आईएस नेगी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री एसएस ठाकुर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन यंत्री आरके सिंह, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री एचएस शर्मा, नगरपालिका के उपयंत्री राजेश कौशल को शामिल किया गया है। यहां बता दें कि अमृत योजना के तहत शहर में 92 करोड़ रुपए की लागत से सीवर ट्रीटमेंट एवं नेटवर्क प्रोजेक्ट का कार्य शुरू हो गया है। इसके तहत ठेकेदार द्वारा गली मौहल्लों में जो पाइप बिछाए जा रहे हैं और चैंबर में जिन ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है, उससे लोगों में असंतोष है। इसके अलावा मेन रोड पर भूमिगत पाइप बिछाए जाने से पहले नीचे बेस पक्का नहीं किया जा रहा है। ऐसे में उक्त सड़कों पर भारी वाहनों के गुजरते ही यह इन पाइपों के धसकने अथवा टूटने का खतरा रहेगा। शिकायतों के चलते कलेक्टर ने मंगलवार को मॉनीटरिंग के लिए अधिकारियों और एक्सपर्ट इंजीनियर की एक टीम गठित कर दी है।

खबरें और भी हैं...