रावतपुरा में आज से होगा सामाजिक महाकुंभ
रावतपुरा में आज से होगा सामाजिक महाकुंभ
भास्कर संवाददाता | भिंड
रावतपुराधाम में 18 से 26 अप्रैल तक सामाजिक कुंभ के आयोजन के लिए मंगलवार को कलेक्टर इलैया राजा टी द्वारा कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। यह जानकारी अपर कलेक्टर टीएन सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि जारी आदेश के अनुसार यह ड्यूटी सामाजिक महाकुंभ के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार लहार प्रदीप वर्मा एवं एडीओ आबकारी अमर सिंह सिसौदिया तथा उपयंत्री जल संसाधन गोहद दिलीप कुमार पाण्डेय की ड्यूटी यूपी रोड बार्डर पार्किंग स्थल पर लगाई गई है। इसी प्रकार नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट भिंड विनोद सिंह तोमर एवं उपयंत्री जल संसाधन मेहगांव विश्वनाथ मिश्रा तथा एसडीओ कृषि लहार बादशाह सिंह गुर्जर की ड्यूटी रावतपुरा एप्रोच रोड पार्किंग स्थल पर तैनाती की गई है।