पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शौचालय की राशि लेकर गुरुजी गायब, आदेश के बाद भी एफआईआर नहीं

शौचालय की राशि लेकर गुरुजी गायब, आदेश के बाद भी एफआईआर नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शौचालय की राशि लेकर गुरुजी गायब, आदेश के बाद भी एफआईआर नहीं

भिंड |
ईजीएस (एज्युकेशन गारंटी स्कीम) शाला में शौचालय निर्माण की राशि लेकर गुरुजी गायब हो गए। जबकि कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी के आदेश के बाद भी उक्त गुरुजी के विरुद्ध न एफआईआर दर्ज की गई और न ही उनके खिलाफ कोई कार्रवाई हुई। मंगलवार को जब मामला कलेक्टर के संज्ञान में आया तो उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए एफआईआर कराने के आदेश दिए।

मेहगांव के मातापुरा गांव में संचालित ईजीएस शाला में काफी समय पहले शौचालय निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हुई थी। लेकिन शाला में पदस्थ गुरुजी भारत सिंह बघेल ने शौचालय निर्माण के लिए राशि निकाल ली लेकिन निर्माण नहीं कराया। जब मामला कलेक्टर के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने उक्त गुरुजी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आदेशित किया। बावजूद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने गुरुजी पर कोई कार्रवाई नहीं की।

खबरें और भी हैं...