पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अक्षय तृतीया आज, शहर में होंगे 800 से अधिक विवाह

अक्षय तृतीया आज, शहर में होंगे 800 से अधिक विवाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाल विवाह रोकने के लिए गठित की कमेटी

भास्कर संवाददाता | भिंड

अक्षय तृतीया पर शहर में आठ सौ से अधिक जोड़े दाम्पत्य जीवन में बंधेंगे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियों की हैं। वहीं प्रशासन की नजर बाल विवाह को रोकने के लिए लगी हुई है। इसे ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। मंगलवार को कलेक्टर इलैया राजा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए। साथ ही इसके लिए समितियों का गठन किया गया है जो मॉनीटरिंग करेंगी।

गौरतलब है कि जारी आदेश के मुताबिक समाज में जागरूकता अभियान चलाने की दिशा में अक्षय तृतीय पर बाल विवाह रोकने के लिए जिला एवं खंड स्तरीय मॉनीटरिंग समिति गठित की गई है। जिसमें जिलास्तरीय समिति में सीईओ जिला पंचायत सपना निगम, अपर कलेक्टर टीएन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह, सीएमएचओ डॉ. जेपीएस कुशवाह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास आरएन बुधौलिया एवं जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी एमएस अम्ब को शामिल किया गया।

फोन कर दे सकेंगे बाल विवाह की जानकारी

कलेक्टर इलैया राजा टी के निर्देशन में अक्षय तृतीय पर बाल विवाह रोकने की दिशा में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम का मो.नं. 8962155726 निर्धारित किया गया हैं। इस कंट्रोल रूम से कोई भी व्यक्ति बाल विवाह होने संबंधी जानकारी का आदान-प्रदान कर सकता है। साथ ही इस मोबाइल पर वाट्सएप तथा क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास को अवगत करा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...