पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती पर रैली शोभायात्रा पर रोक, बाजार खुलेंगे, बारातें भी निकलेंगी

परशुराम जयंती पर रैली-शोभायात्रा पर रोक, बाजार खुलेंगे, बारातें भी निकलेंगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत बंद के बाद से जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लागू की गई धारा 144 आज भी प्रभावशील रहेगी। लेकिन सहालग को देखते हुए बाजार पूरी तरह से खुले रहेंगे। बारातें भी निकलेगी। वहीं किसी भी तरह के रैली, जुलूस और शोभायात्रा पर प्रतिबंध रहेगा। चप्पे चप्पे पर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। ताकि किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था न बिगड़ पाए और लोगों को कोई परेशानी न हो।

परशुराम जयंती आज बुधवार को जिलेभर में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी श्रद्धाभाव के साथ मनाई जाएगी। लेकिन इस बार जिले में इस त्योहार से पहले तनाव पूर्ण स्थिति निर्मित होने के कारण कोई रैली, शोभायात्रा अौर जुलूस नहीं नहीं निकाला जा सकेगा। इस संबंध में जिला प्रशासन पहले ही ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुका है, जिसमें ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने भी जिले में शांति बनाए रखने के लिए किसी भी तरह की रैली और शोभायात्रा न निकालने की बात कही थी। साथ ही ब्राह्मण समाज के लोग परशुराम मंदिर पर पूजा अर्चना कर जयंती मनाएंगे। वहीं शहर में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस ने पहले ही इंतजाम कर लिए हैं। पुलिस जवानों की तैनाती के साथ शहर में चौकस निगाह भी रहेगी।

25 से ज्यादा प्वाइंट पर तैनात रहेंगे पुलिस जवान

एसपी प्रशांत खरे ने बताया कि परशुराम जयंती पर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 800 से अधिक पुलिस फोर्स रहेगा। इसके अलावा शहर में 25 से ज्यादा प्वाइंट पर पुलिस जवान तैनात रहेंगे। वहीं 30 से ज्यादा पुलिस की मोबाइल वेन पूरे शहर के भ्रमण पर रहेंगी। ऐसे में यदि किसी ने भी हरकत की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकािरयों का कहना है कि हर संभव शहर में शांति रहे।

सहालग के सीजन में एटीएम तो दूर बैंक से भी नहीं मिल रहा कैश

जिले में कैश की किल्लत दूर नहीं हो रही है। एटीएम बूथ से तो दूर की बात लोग बैंक से भी अपने खाते से जरूरत के मुताबिक कैश नहीं निकाल पा रहे हैं। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि बैंकर्स इसे सीजन की डिमांड बताकर कैश की किल्लत को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन पर भी शिकायतें पहुंच रही है। मंगलवार को कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी ने एलडीएम सुधीर कुमार से बात की। उन्होंने कैश की किल्लत को दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा है कि जरूरत हो तो बताए वे भी आरबीआई को पत्र लिखेंगे।

इटावा रोड स्थित एटीएम पर पैसे निकालने के लिए लगी लोगों की भीड़

बारातों को दी जाएगी छूट

बुधवार को पहले से ही जिले में धारा 144 लागू की गई है। लेकिन सहालग को देखते हुए बाजार में ढील दी गई है। बाजार खुला रहेगा। बारातों को निकलने की छूट दी गई है, जिससे लोग परेशान न हो। - डॉ इलैया राजा टी, कलेक्टर भिंड

सख्त रहेगा पहरा

परशुराम जयंती पर जिले में 144 लागू है। पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। लेकिन इस बार आमजन के हितों का ध्यान रखते हुए बाजार को सामान्य रखा जाएगा। बारात भी निकल सकंेगी। - प्रशांत खरे, एसपी भिंड

खबरें और भी हैं...