हितग्राही को मिला भू-अधिकार प्रमाण पत्र
मंगलवार को कलेक्टोरेट सभागार में कलेक्टर इलैया राजा टी ने जनसुनवाई के दौरान ग्राम कीरतपुरा के मोजीलाल पुत्र गोविंदराम को सर्वे क्र. 375 के तहत भू अधिकार प्रमाण पत्र प्रदान किया। साथ ही जनसुनवाई में आए 60 नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया।
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने मिथलेश जैन वार्ड क्र.3 मौ के आवास, रामलखन चंदूपुरा की जमीन संबंधी समस्या, होम सिंह निवासी सराया के सीमांकन, रघुवीर गोयल बाराखुर्द के कब्जा संबंधी आवेदन पर गंभीर होकर कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। वहीं मनू सिंह बघेल निवासी ग्राम जनोरा को ऋण पुस्तिका, राजकुमारी एवं अन्य आवेदक निवासी गांधी नगर को आवास की किश्त उपलब्ध कराने, कौशलेंद्र राजावत निवासी हार की जमेह के खाते में से अवैध राशि की समस्या, सुनील यादव नवादा के कब्जा हटाने संबंधी आवेदन, मीरावाई सखवार गोरमी के अवैध कब्जा के आवेदनों का मौके पर निराकरण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए। इसी क्रम में गिरजादेवी फूप की गेहूं की फसल काटने के अलावा ग्राम भगवासा के ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण हटाने, फूल सिंह डोगरपुरा के अवैध कब्जा संबंधी आवेदन पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई की। पार्वती निवासी सरसई के आरसीसी आवेदन, राजबाला सांकरी के जमीन में हिस्सा संबंधी, रमेश चंद्र शर्मा रघुनाथ नगर के छठवें वेतन एरियर के आवेदन पर विभागीय अधिकारियों को भेजा। इस मौके पर जिला प्रशासन के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।