फैक्टरी के गेट पर कर्मचारी के साथ मारपीट, मामला दर्ज
भिंड | औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में जमुना ऑटो फैक्टरी के गेट पर कंपनी से बाहर निकलने के विवाद पर कंपनी कर्मचारियों में मारपीट शुरू हो गई। मामला रविवार रात दस बजे का है। सतीश पुत्र केशव प्रसाद शर्मा निवासी गोहद ने पुलिस को बताया कंपनी में बाहर आते वक्त राजेन्द्र शर्मा निवासी गोले का मंदिर ग्वालियर ने विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर आराेपी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।