रुपए के लेनदेन पर घर के अंदर घुसकर युवक के साथ मारपीट
भिंड | जवासा गांव में उधारी के रुपए नहीं देने पर तीन लोगों ने घर में घुसकर युवक के साथ लाठी, डंडों से मारपीट कर दी। मामले की शिकायत युवक ने देहात थाने में की है। नरेन्द्र पुत्र सत्यनारायण कुशवाह ने पुलिस को बताया रविवार रात आठ बजे गांव के अतर सिंह कुशवाह, अजय कुशवाह और दिनेश कुशवाह ने घर में घुसकर गाली-गलौज शुरू कर दिया। आरोपियों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।