पंजीकृत किसानों के डाटा में संशोधन की अवधि बढ़ी
पंजीकृत किसानों के डाटा में संशोधन की अवधि बढ़ी
भिंड | खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति संचालनालय द्वारा रबी विपणन वर्ष 2018-19 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु पंजीकृत किसानों के डाटावेस में संशोधन की अवधि बढ़ाई गई है। यह अवधि 25 अप्रैल निर्धारित कर दी गई है। कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी द्वारा संशोधन की अवधि के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है।