पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अप्रैल महीने में पहली बार 420 पर पहुंचा पारा, गर्म हवा ने किया लोगों को परेशान

अप्रैल महीने में पहली बार 420 पर पहुंचा पारा, गर्म हवा ने किया लोगों को परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसम के जानकार बोले- तापमान और बढ़ेगा

भास्कर संवाददाता | भिंड

जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, अभी गर्मी और बढ़ेगी। महीने के पांचवे सप्ताह में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने का अनुमान है। वहीं मौसम जानकारों का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में इसी प्रकार मौसम में बदलाव होता रहा तो मई महीने में तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है।

गौरतलब है कि एक दिन पूर्व जो तापमान 39 डिग्री के पास था तो बुधवार को 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो एक दिन पूर्व 23 डिग्री के आसपास था। अप्रैल महीने का बुधवार अब-तक सबसे अधिक गर्म दिन रहा है।

मार्च महीने में भी तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन आसमान में बादल छाए रहने के कारण लोगों को सूरज की तपिश से अधिक परेशान नहीं होना पड़ा था। वहीं विगत दिनों से मौसम में आए बदलाव के कारण लू भी चलनी शुरू हो गई है। दोपहर के समय में तो लू के थपेड़ों ने जीना मुहाल कर दिया है। बिना कपड़े डाले घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

जल्दी आयी है गर्मी

मौसम जानकारों ने बताया कि इस बार मार्च में ही गर्मी सताने लगी। अंतिम हफ्ते में तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया। समय से पहले गर्मी का असर शुरू हो गया, जो लंबे समय तक रहेगी।

तेज धूप और गर्म हवा से लोग हुए परेशान

तीखी धूप और गर्म हवा ने आम जनजीवन को हलकान कर रखा है। सुबह 10 बजे के बाद से ही मौसम तल्ख हो जा रहा है। दोपहर में गर्म हवा ने घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। बुधवार को 10 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने से सबसे अधिक बाइक सवारों को आवागमन में परेशानी हुई।

खबरें और भी हैं...