मंदिरों में पूजा-अर्चना कर मनाई परशुराम जयंती
भिंड | गोरमी-आलमपुर। गोरमी और आलमपुर में ब्राह्मण समाज के लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर परशुराम जयंती मनाई है। गोरमी नगर के प्राचीन गौतम ऋषि मंदिर पर भगवान परशुराम का विशेष अभिषेक कर भगवान की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिला उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण कटारे, भगवती थापक, संजीव करैया, अमरेन्द्र दीक्षित, श्यामनारायण थापक, कृष्ण कुमार थापक, संजीव शर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे। इसी प्रकार आलमपुर स्थित मां रेणुका देवी मंदिर पर भी ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम जयंती पर एक-दूसरे को चंदन का तिलक कर शुभकामनाएं दीं। साथ ही लोगों ने वार्ड आठ में माता मंदिर के पास परशुराम मंदिर निर्माण पर सहमति बनाई है। जो कि डाॅ राधेश्याम दीवोलिया के नेतृत्व में एक माह के अंदर बनकर तैयार होगा। इस अवसर रामकुमार त्रिपाठी, बृजभूषण मिश्रा, संजीव चौधरी, नीतेश दुबे, वीरेंद्र दीक्षित, नीरज शर्मा, प्यूष दीवोलिया सहित आदि लोग उपस्थित रहे।