पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेतन निर्धारण कर एरियर का करें भुगतान: कलेक्टर

वेतन निर्धारण कर एरियर का करें भुगतान: कलेक्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर ने दिए सभी डीडीओ को दिशा निर्देश

भास्कर संवाददाता | भिंड

संचालनालय कोष एवं लेखा मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आईएफएमआईएस में कर्मचारियों के सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत वेतन निर्धारण के फलस्वरूप एक जनवरी 2016 से 30 जून 2017 तक के वेतन एरियर की गणना एवं भुगतान हेतु देयक जनरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी द्वारा जिले के आरण एवं संवितरण अधिकारियों को जारी निर्देशों में कहा है कि इस दिशा में समस्त डीडीओ आईएफएमआईएस के पे-रोल मॉड्यूल में उपलब्ध कराई गई है। एरियर की गणना के लिए सातवें वेतन आयोग के आधार पर निर्धारित किए गए वेतन के अनुसार कार्रवाई जल्द करें। वेतन एरियर गणना के लिए कर्मचारी वार मूल वेतन डीए एवं ग्रेड पे दर्ज किया जाए। जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित भुगतानों का कर्मचारी वार विभाजन 30 अप्रैल 2018 तक दर्ज कराए। ताकि सिस्टम द्वारा किसी कर्मचारी को देय एरियर की गणना की जा सके।

खबरें और भी हैं...