- Hindi News
- National
- परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने सामूहिक व पुनर्विवाह का लिया संकल्प
परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने सामूहिक व पुनर्विवाह का लिया संकल्प
शहर के परशुराम मंदिर में जयंती मनाते लोग।
छात्रावास में शुरू हो संस्कृत पाठशाला
कांग्रेस नेता और समाजसेवी मनोज दैपरिया ने कहा कि परशुराम छात्रावास जो अभी शादी-विवाह कार्यक्रम के लिए किराए पर दिया जाता है। अगर यह किराए पर देने के स्थान पर इसमें समाज के बच्चों को संस्कृत पढ़ाने के लिए दंदरौआ धाम महंत रामदास महाराज के सहयोग से संस्कृत पाठशाला खुलनी चाहिए। जिसमें समाज के गरीब सहित हर वर्ग का बच्चा नि:शुल्क पढ़ सकेगा। इस मौके पर माधोराम शर्मा, संतोष तिवारी, दीपक चौधरी, राहुल भारद्वाज, भगवान दास सेंथिया, प्रिंस दुबे, रामकुमार पुरोहित,संजीव बरूआ, सुनील निराला त्रिपाठी, गिर्राज पांडे, मनीष शर्मा, अश्वनी तिवारी, अनिल भारद्वाज, संतोष त्रिपाठी, रंजीत अवस्थी, विनीत शर्मा, आशीष पाठक, कल्लू वाजपेयी, केदार चौधरी, संजीव चौधरी, टिल्लू चौधरी, कुलदीप शर्मा, चित्रा शर्मा, नाथूराम चुरारिया, नीतेश बौहरे, आनंद भारद्वाज, राहुल खुरासिया, सत्यवीर थापक, राजेश शर्मा(बिहारी एज्युकेशन ग्रुप) अमित त्रिपाठी, अपूप पांडे, संतोष लहारिया, विजय पंडित, मुकेश दीक्षित,डॉ. वरूण शर्मा, राहुल शर्मा, कौशल शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में विप्र उपस्थित रहे।
गोहद में परशुराम जयंती मनाते ब्राह्मण समाज के लोग।
समाज में परिवर्तन की जरूरत है
भाजपा मीडिया प्रभारी अर्पित मुदगल ने जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान आयोजित सभा में कहा कि ब्राह्मण जो शक्तिशाली वर्ग में गिना जाता था। लेकिन देखने में आ रहा है कि आज ब्राह्मण अपने आप को कमजोर महसूस कर रहा है। यह चिंता का विषय है। इसके पीछे आपसी फूट है। इस कारण से हम लोग अाज जिस प्रकार एक होना चाहिए वैसे नहीं हैं। कार्यक्रम और समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एकजुट होकर एकता तो दिखाते हैं। लेकिन समाज के अंदर रहकर ऐसा नहीं करते हैं। इसके अलावा जिले के अंदर अभी तक ब्राह्मण समाज द्वारा सामूहिक और पुनर्विवाह जैसे कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए हैं। अगर आज हम लोग भगवान परशुराम के समक्ष इन कार्यक्रम के आयोजन का संकल्प ले तो निश्चित ही समाज में परिवर्तन आएगा। समाज के लोगों ने सामाजिक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया।
अंचल में मनाया गया जन्मोत्सव: लहार, अटेर, फूफ, मेहगांव, गोरमी, रौन, मौ, आलमपुर, दबोह सहित गोहद में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव ब्राह्मण समाज द्वारा मनाया गया। गोहद नगर में समाज के लोगों ने राजगुरु की जग्गा पर भगवान की पूजा अर्चना करते हुए जन्मोत्सव मनाया। इस मौके पर मुरारीलाल मुदगल, राघवेंद्र शर्मा, सोनू, आशीष मुदगल, भगवती मेंबर, भगवती प्रसाद, राहुल खुरासिया, राम भटेले, प्रमोद ककोरिया, मनीष शर्मा, प्रदीप भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।