जागरूकता... घर में शौचालय का होना जरूरी: श्रीवास्तव
भिंड | पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए घर के अंदर शौचालय का होना जरूरी है। खुले में शौच से कई प्रकार की गंभीर बीमारियां फैलती हैं। इनको रोकने के लिए शौचालय का होना आवश्यक है। यह बात बुधवार को गौरई गांव में युवा समाजसेवियों के द्वारा आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में मुख्यअतिथि सुनील श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लोगों के घरों में शौचालय का निर्माण करा रही है। इसके लिए लोगों को आगे आना चाहिए। इस मौके पर जितेंद्र सिंह चौहान, सुभाष सिंह, अशोक सिंह, विवेक सिंह, अवधेश सिंह आदि उपस्थित रहे।