पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवसर.. रकवा सत्यापन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल

अवसर.. रकवा सत्यापन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड | कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी ने बताया कि राज्य शासन ने जिले में गेहूं उपार्जन में पंजीकृत किसानों के भू अभिलेख रकवा एवं पंजीकृत रकवा के सत्यापन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल निर्धारित कर दी गई है। जिला आपूर्ति अधिकारी एसबी सिंह ने बताया कि जिले में गेहूं उपार्जन में पंजीकृत किसानों का रकवा सत्यापन करने की कार्रवाई के तहत तीन दिवस में 410 किसानों का सत्यापन किया गया है। कलेक्टर ने जिले के समस्त तहसीलदारों से अपेक्षा की है कि सत्यापन का कार्य पोर्टल पर शीघ्र अपडेट किया जाए । इसके उपरांत ही कृषकों को एसएमएस भेजने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

खबरें और भी हैं...