नाली टूटी होने से सड़क पर जमा हो रहा है पानी
भिंड | शहर के जैन कालेज मार्ग पर जलनिकासी के लिए बनी नाली काफी दिनों से टूटी हुई है। इस कारण से नाली का गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने नाली की मरम्मत कराने के लिए वार्ड पार्षद और नगर पालिका अधिकारियों से मांग की है। लेकिन उसके बाद भी अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं लोगों ने बताया कि रोड पर नाली भरा होने से कालेज में आने वाले छात्रों को भी काफी परेशानी हो रही है।