बेटी बचाओ तिराहा पर टूटी टाइल्स
भिंड | शहर के अटेर रोड पर मां- बेटी चौराहा पर लगी टाइल्स रात के समय असमाजिक लोगों ने तोड़ दी है, गौरतलब है कि साल 2016 में अटेर रोड का निर्माण हुआ था। इस दौरान रोड पर संतोषी माता मंदिर के पास मां-बेटी चौराहा बनाया गया था। उसको सुंदर रुप देने के लिए उसके चारों ओर टाइल्स लगाए गए थे। लेकिन गत दिवस पहले रात के समय कुछ असमाजिक लोगों ने चौराहा के टाइल्स तोड़ दिए हैं। सबसे अहम बात यह है कि इस संबंध में नगर पालिका अधिकारियों को जानकारी होने के बाद भी वे चौराहा का पैचवर्क नहीं कर रहे हैं।