किसान विदेश अध्ययन यात्रा संबंधी बैठक 21 को
किसान विदेश अध्ययन यात्रा संबंधी बैठक 21 को
भिंड | कृषकों को विदेश अध्ययन यात्रा पर भेजने हेतु कृषकों की वरियता निर्धारित करने के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक 21 मई को शाम 5.15 बजे से कार्यालय कलेक्टर सभाकक्ष में रखी गई है। अध्यक्षता कलेक्टर आशीष सक्सेना करेंगे।
ग्राम सभा 17 मई को
भिंड | ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत 17 मई को ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर वन अधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत अमान्य, लंबित, नवीन दावों का परीक्षण किया जाएगा। साथ ही पात्र व्यक्तियों को हक प्रमाण-पत्रों का वितरण किया जाएगा।