कार की टक्कर से घायल व्यक्ति ने इलाज के बाद कराया मामला दर्ज
कार की टक्कर से घायल व्यक्ति ने इलाज के बाद कराया मामला दर्ज
भिंड | नेशनल हाईवे-92 की भिंड ग्वालियर रोड पर गोहद चौराहा के समीप एक तेज रफ्तार कार के चालक ने एक बाइक सवार में टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घटना दो सप्ताह पुरानी है। घायल ने उपचार के बाद थाना पहुंचकर शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अकलोनी निवासी विजय बहादुर (40) पुत्र अतर सिंह भदौरिया ने पुलिस को बताया कि वे 30 अप्रैल की दोपहर गोहद चौराहा के समीप बाइक एमपी 30 एमएन 1223 से गुजर रहे थे तभी टक्कर मार दी।