वार्षिक पुनरीक्षण के लिए प्रेक्षक नियुक्त हुए चंदेल
वार्षिक पुनरीक्षण के लिए प्रेक्षक नियुक्त हुए चंदेल
भिंड | राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय,पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण की कार्रवाई के पर्यवेक्षण के लिए राज्य प्रशासन सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अमर सिंह चंदेल को जिले का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इलैया राजा टी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के लिए नियुक्त किए गए प्रेक्षक अमर सिंह चंदेल जिले में 23 मई से 28 मई तक पर्यवेक्षण करेंगे। साथ ही प्रेक्षक का मोबाइल नंबर 9424932700 निर्धारित कर दिया गया है। प्रेक्षक के लिए लाइजनिंग अधिकारी नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार ऋषीश्वर को नियुक्त किया गया है।