एनएनएस वाॅलंटियर करेंगे असंगठित श्रमिक पंजीयन
एनएनएस वाॅलंटियर करेंगे असंगठित श्रमिक पंजीयन
भिंड | प्रदेश शासन की ओर से प्रदेशभर में मजदूर लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए श्रमिक असंगठित योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजन के अंतर्गत भिंड विधानसभा में 90 हजार श्रमिक पंजीयन होना है। लेकिन अभी तक सिर्फ 36 हजार लोगों के पंजीयन हुए हैं। इस आंकड़े में सुधार के लिए बुधवार को कलेक्टर इलैया राजा टी द्वारा कलेक्टोरेट में एनएनएस वाॅलंटियर बैठक आयोजित की। बैठक में कलेक्टर ने बताया कि कि अब भिंड विधानसभा में 90 हजार का लक्ष्य पूरा करने के लिए एनएनएस वाॅलंटियर लोगों के घर-घर जाकर श्रमिक पंजीयन करेंगे।