फीडर मेंटनेंस आज, चार घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई
फीडर मेंटनेंस आज, चार घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई
भिंड | बिजली कंपनी द्वारा गुरुवार को राधा कालोनी फीडर पर मेंटनेंस किया जाएगा। जिसके चलते क्षेत्र में चार घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी एई रोहित सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मेंटनेंस के चलते माधौगंज हाट,किला रोड सहित आसपास के क्षेत्र में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई को बंद रखा जाएगा।