शाम को नहीं दिखा चांद कल से शुरू होंगे रमजान
तीन साल बाद ज्येष्ठ माह में पुरुषोत्तम मास बुधवार को सुबह सूर्योदय के साथ शुरू हो गया। इसके साथ ही सनातन हिंदू धर्मावलंबी भगवान की पूजा उपासना में व्यस्त हो गए। जबकि मुस्लिम समाज को बुधवार को चांद दिखा। इसलिए अब गुरुवार का चांद दिखने पर रमजान महीना शुक्रवार से शुरू हो जाएगा।
इस वर्ष मलमास प्रारंभ होने के दो दिन बाद ही रमजान शुरू हो रहे हैं। 10 साल बाद पूजा व इबादत के इस संयोग में दोनों धर्म के लोग एक साथ अपने-अपने पर्व मनाएंगे। इससे पहले 2008 में अधिक मास और रमजान एक साथ आए थे।
पंडित अखिलेष शर्मा ने बताया कि अधिक मास में धर्म पुण्य का विशेष महत्व है। हिंदू धर्म के लोग मंदिरों, आश्रमों में पूजा, पाठ, जप, अनुष्ठान व कथा और प्रवचन करेंगे। रमजान में मस्जिदों में नमाज अाैर इबादत के साथ रोजे रखकर लोगों के दुआ मांगने का दौर चलेगा। अधिक मास 16 मई से 14 जून तक चलेगा। जबकि रमजान माह 18 मई से 17 जून तक रहेगा।